32.8 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को राष्ट्रीय लोकदल ने सौंपा 

मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम को राष्ट्रीय लोकदल ने सौंपा 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष धनीराम यादव के नेतृत्व में शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार को लगातार अवगत कराया जा रहा है लेकिन सरकार मांगों पर गंभीर नहीं है।किसानों के हित में मांग करते हैं कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय।
गेहूं, मटर तथा सरसों की फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। आम का बौर बाग में ही गिर गया जिससे आम की फसल किसानों को भारी नुकसान हो गया उसका भी उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों के सभी तरह के कर्ज को माफ किया जाए। फसल बीमा योजना या अन्य कोई विशेष योजना के अंतर्गत किसानों को त्वरित लाभ पहुंचाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अशोक प्रधान, अभय राज, गोलू निषाद, जमुना प्रसाद, डा. रिज़वी, तारिक अली, विनोद कुमार, गुड्डू गौड़ आदि शमिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37230423
Total Visitors
1072
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This