योगी सरकार ने दी विकास की सौगात, 20 हजार की आबादी वाले गांव बनेंगे नगर निकाय
# नगर विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से मांगे प्रस्ताव
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब 20 हजार की आबादी वाले गांवों को नगर पंचायत का दर्जा देकर वहां पर शहरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में सभी डीएम से प्रस्ताव मांगा है।
















