राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर पीएचसी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में डेंगू से बचाव एवं जनजागरुकता को लेकर विशेष शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डेंगू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे अपने घर,मोहल्ले और आसपास साफ सफाई बनाए रखेंगे तथा कहीं भी पानी जमा नहीं होने देंगे।साथ ही आमजन को डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के प्रति जागरुक करने का भी संकल्प लिया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सूर्य प्रकाश यादव ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में लोगों को कूलर,गमले,टायर एवं छतों पर जमा पानी की नियमित सफाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बीमारी को दावत दे सकती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार,बदन दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं और अफवाहों से बचें।कार्यक्रम में डा.मसूद अहमद खान,डा.फिरदौस,प्रतिमा सिंह, दिवाकर सिंह,अंकिता,राहुल यादव,गुलाब यादव,अंकुर श्रीवास्तव, मकबूल अहमद एवं अखिलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

















