लोमहर्षक घटना ! पिता का हत्यारा कलियुगी बेटा गिरफ्तार
# शराब के लिए नहीं दिए रुपये, बेटे ने मां-बाप को लाठी से पीटा, पिता की मौत
ललितपुर/लखनऊ।
तहलका 24×7
ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम काली पहाड़ी में 10 दिन पहले शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने पिता की लाठियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था, जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई थी। जखौरा पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

जखोरा क्षेत्र के ग्राम कारी पहाड़ी निवासी 74 वर्षीय गेंदालाल 8 मार्च को सुबह करीब 11 बजे जब घर में ही था, तभी उसके बेटे कमलेश ने पिता से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, लेकिन पिता में शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया जिस पर कमलेश इतना नाराज हुआ कि उसने लाठियों से अपने पिता को ही मारना पीटना शुरू कर दिया। यहां तक कि जब उसकी मां उसके पिता को बचाने आई तो उसने मां के साथ भी मारपीट कर दी। जिस पर उसकी मां पुलिस से शिकायत करने के लिए 15 किलोमीटर दूर पहुंच गई और जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने उसके सामने ही अपने प्राण त्याग दिए।


















