विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए छात्र, खिल उठे चेहरे

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए छात्र, खिल उठे चेहरे

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका न्यूज नेटवर्क
                   गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रामनगर ने अपना  वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।इस दौरान विगत तीन वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया।पुरस्कार मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।विभागीय मंशानुरूप उक्त विद्यालय ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया।
इसी के साथ ही शारदा संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात बच्चियों द्वारा गणेश वंदना के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। स्वागत की कड़ी में बच्चों ने स्वागत गीत गाकर परिसर में आए हुए आगंतुकों का स्वागत वंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जहां बच्चों ने नृत्य, गायन, भाषण, एकांकी के द्वारा अपना जलवा दिखा लोगों का मन मोहा, वहीं विद्यालय के गुरूजनों की देखरेख में विगत तीन वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जन भर बच्चे और बच्चियों को पुरस्कृत करने का कार्य किया गया।
अतिथियों द्वारा उन्हें मेडल और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह के आभार ज्ञापन के साथ हुआ।
इस दौरान मुन्नीलाल नाविक, संतोष यादव, अजय कुमार, अनिल कुमार, पूनम तिवारी, विद्या, रेणुका समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleअरविंद केजरीवाल और ‘आप’ के लिए पंजाब सरकार बन्द गली का आखिरी मकान!
Next articleमोबाईल को लेकर मां ने लगाई फटकार तो बेटी घर छोड़ पहुंची गई दिल्ली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?