मोबाईल को लेकर मां ने लगाई फटकार तो बेटी घर छोड़ पहुंची गई दिल्ली

मोबाईल को लेकर मां ने लगाई फटकार तो बेटी घर छोड़ पहुंची गई दिल्ली

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका न्यूज नेटवर्क
                 मोबाईल चलाने को लेकर नाबालिग बेटी को मां का डांटना इस तरह नागवार लगा कि वह घर छोड़ दिल्ली पहुंच गयी। जहां गलती का एहसास होने पर किसी से फोन कराकर खुद को पुराने दिल्ली स्टेशन के पास होने की खबर परिजन को दी। मामले में मां का रो रोकर बुरा हाल है लेकिन जानकारी होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
मामला थाना क्षेत्र में अरसिया डिहवा का है। जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाली बेटी से मोबाइल बिगड़ गई, जिसपर उसकी मां ने डांट लगा दी। मां का डांटना उसको इस कदर नागवार लगा कि वह बुधवार दोपहर घर छोड़ने का फैसला लेते हुए घर से निकल गई। इधर परिजन बेटी की खोज में हर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दिए। मां का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहरहाल दूसरे दिन गुरुवार को उसके पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास होने की सूचना मिली। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
परिजनों की सूचना पर दिल्ली में रह रहे एक रिश्तेदार मौके पर पहुंच उसे अपने साथ ले गए।घटना को लेकर लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।
Previous articleविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए छात्र, खिल उठे चेहरे
Next articleअब कश्मीर को नही सम्पूर्ण भारत को जन्नत कहने लगे है लोग : इंद्रेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?