विश्व कल्याण के लिए सामूहिक रूद्र महायज्ञ
# मुख्य यजमान के रूप में सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सूर्यभान ने दी आहूतियां
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
पटैला बाजार के निकट बान्हदैत्य मंदिर पर शुक्रवार को विश्व के कल्याण के निमित्त सामूहिक रूद्र महायज्ञ किया गया। यहां शिवरात्रि के पवित्र दिन कलशयात्रा के साथ रुद्राभिषेक कर नित्य धार्मिक आयोजन चल रहा है। मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों श्रद्धालु नित्य हवन पूजन कर पूण्य अर्जित कर रहे हैं। शनिवार को भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यज्ञाचार्य पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि रुद्र महायज्ञ शिव को सबसे अधिक प्रिय है। यह यज्ञ केवल एक उत्सव नहीं वल्कि आत्मचिंतन और साक्षात्कार का दुर्लभ अवसर है। यज्ञ के माध्यम से स्वयं को उस असीम से जोड़ना जो समस्त श्रृजन का मूल है। शिव जहां संहारक हैं, वहीं दूसरी ओर करुणा और दया के सागर भी हैं। वे सबसे उदार दाता के साथ करुण और दया के सागर हैं। उन्होंने कहा कि शिव को समझना सृष्टि को समझने के बराबर है।

उनकी दृष्टि विराट, उदार और समन्वयकारी है। उनके प्रत्येक स्वरूप में सृजन, पालन और संहार की अनूठी लीला समाहित है।इस मौके पर लवकुश मौर्या, मनोज यादव, टिंकू यादव, राकेश यादव, राम आशीष, पंकज, मदन यादव आदि ने भी यज्ञ में आहुतियां अर्पित की।


















