36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएचसी सोंधी पर आयोजित हुआ गोष्टी

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पीएचसी सोंधी पर आयोजित हुआ गोष्टी

# दो दर्जन मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  प्रत्येक सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का अहम उद्देश्य यह होता है कि लोगों को स्वास्थ्य के स्तर को अच्छा बनाना और उसके प्रति जागरूक व सचेत करना होता है। आधुनिक दौरान में विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। इसका मुख्य कारण लोगों का खान- पान दुरुस्त न होना है। जिससे कई सारी समस्याएं देखी जा रही है। इन्ही सब को देखते हुए विश्व स्तर पर सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के अंतर्गत खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया।

इसके पश्चात निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। गोष्टी को सम्बोधित करते हुए चिकित्साप्रभारी डा. रमेशचंद्रा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के ऐतिहासिक पक्षों को विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिवस का अपना एक थीम होता है। इस बार का थीम हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य है। हमारे स्वास्थ्य में पृथ्वी का खास योगदान होता हैं इस लिए हेल्दी रहने के लिए धरती को हेल्दी रखना भी अनिवार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य रहने का अधिकार है। इसके लिए संतुलित आहार लेने की जरूरी होता है। इसके साथ ही सत्य शारिरिक व्यायाम भी अति आवश्यक है। प्रत्यके व्यक्ति किसी भी प्रकार का अस्वस्थ्य होता है उसकी जांच कराएं और डॉक्टरों के सलाह के अनुसार दवा लें। इसके पश्चात एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें एक दर्जन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत उनको दवा के साथ आवश्यक सुझाव भी दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. फैजान स्वास्थ्य, शिक्षा अधिकारी अजय सिंह, राम मिलन यादव, गुलाब यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37256686
Total Visitors
816
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This