शटर का ताला तोड़ लाखों के कीमत की की बैटरियां और इन्वर्टर चोरी

शटर का ताला तोड़ लाखों के कीमत की की बैटरियां और इन्वर्टर चोरी

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  स्थानीय चौराहे से लगभग पांच सौ मीटर आगे पिलकिछा रोड पर संचालित एक बैटरी इन्वर्टर की दुकान के शटर का ताला गुरूवार की रात तोड़कर चोर आठ बैटरियां और नौ इन्वर्टर उठा ले गए। जिसकी बाजार में कीमत पौने दो लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
सधनपुर गांव निवासी महमूद अंशारी की उक्त दुकान वर्षो से संचालित है। रोज की तरह गुरूवार की शाम वे अपनी दुकान बंद कर घर सोने चले गए। रात में शटर में लगा ताला तोड़ भीतर घुसे चोर अंदर रखा आठ बड़ी बैटरिया तथा नौ इन्वर्टर उठा ले गये। घटना की जानकारी उसे दूसरे दिन सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। शटर में लगा ताला नदारत देख वह भागकर भीतर पहुंचा। वहां का नजारा देख उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी। सभी बैटरिया और इन्वर्टर गायब था।
Previous articleजौनपुर : बगैर लाइसेंस के चल रहा पानी का कारोबार
Next articleअमेरिका और इज़राइल हैं आतंकवादियों के मददगार- धर्मगुरु मौलाना सफ़दर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?