29.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

शबाना आज़मी हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी…

शबाना आज़मी हुईं ऑनलाइन ठगी का शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी…

लखनऊ/मुंबई।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                 आम लोगों को तो अक्सर ऑनलाइन ठगी का शिकार होते देखा जाता है लेकिन अब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आज़मी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गई हैं। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि वह ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई हैं।

अब इस ऑनलाइन ठगी की वजह से अभिनेत्री चर्चा का विषय बन गई हैं। शबाना आज़मी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पूरी पेमेंट कर दी थी लेकिन इसके बाद भी मेरा ऑर्डर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने मेरी कॉल्स उठाना भी बंद कर दिया। अभिनेत्री ने इस ट्वीट में अपने खाते से जुड़ी सारी जानकारी भी साझा की है। इसके बाद अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

शबाना को लोग पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद ही उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह के फ्रॉड इन दिनों आम हैं तो वही कुछ ने उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया है। इन लोगों का कहना है कि पहले पैसे कौन देता है। अब उनके फैंस को इंतजार है कि अभिनेत्री इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास जाती हैं या नहीं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के फ्रॉड लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को महंगी घड़ियां, शराब और मोबाइल दिखाकर लोग को खूब ठगा जाता है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई नामी हस्ती इस तरह की ठगी का शिकार हुई हैं। इससे पहले भी कई सितारे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी, करण सिंह ग्रोवर जैसे सितारे ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं अब शबाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द फिल्म शीर-कोरमा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता भी दिखाई देंगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37233112
Total Visitors
951
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This