श्रीराम-कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के पिपरौल गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन व्यासपीठ से श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कथा के प्रसंग का वर्णन करते हुए कथाकार मनोज अवस्थी महराज ने परब्रह्मावतरण के समय जीव की विपरीत परिस्थितियां भी किस तरह अनुकूल बनती हैं?उसका विस्तार से चर्चा की। कथा का शुभारंभ भागवत पुराण पूजन अर्चन और आरती के साथ हुआ।इस अवसर पर कथाकार ने उपस्थित जनसमूह को वामन कथा के वृत्तांत का विस्तारपूर्वक श्रवण कराया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग ने तो वास्तव में कथा स्थल को उत्सव स्थल के रूप में बदल दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जनसमूह झूम उठा। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजक मंडल के कपिल देव मिश्र, अमित मिश्र, रमेश चंद्र मिश्र व जय प्रकाश मिश्र आदि ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कथा में सम्मिलित होने की अपील की। इस अवसरपर विनोद पाण्डेय, विनय त्रिपाठी, उमाशंकर पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

















