संतोष विश्वकर्मा बने असिस्टेंट कमिश्नर

संतोष विश्वकर्मा बने असिस्टेंट कमिश्नर

# यूपीएससी में असफलता को चुनौती मान पहले प्रयास में यूपी पीसीएस में निकाली 115वीं रैंक

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               शेरपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने यूपी पीसीएस में 115 वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है।संतोष के पिता सूबेदार विश्वकर्मा गाजियाबाद में एक मिल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात रहे।संतोष का अक्षरारंभ वहीं से हुआ।उन्होंने गाजियाबाद में सनातन धर्म राजकीय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास की।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी मैथ अच्छे अंक से पास किया।संतोष ने बताया कि उसका रुख यूपीएससी की तरफ था। जिसकी परीक्षा तीन बार देने के बाद भी सफलता नहीं मिली।पिता की बात मान पहली बार यूपी पीसीएस की परीक्षा दी।जिसमें सफलता मिल गई।
माता सुशीला देवी गृहणी हैं।संतोष अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा है।एक भाई बिजली विभाग में एसडीओ तथा दूसरा भाई नीट परीक्षा पास कर बीएएमएस कर रहा है। संतोष की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। उसने सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत,माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
Previous articleपारिवारिक कलह में मां ने डेढ़ साल के बेटे का गला दबाया, पुलिस की सक्रियता से बची जान
Next articleदुर्लभ चिकित्सकीय मामला: नवजात में “Fetus in Fetu” की पुष्टि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?