सड़क पर बाइक खड़ी करने से मना करने पर मनबढ़ों ने अधिवक्ता को पीटा
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव के समीप मनबढ़ युवकों ने कार सवार वकील को सरेराह लोहे की सरिया से प्रहार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।

बताते हैं कि थाना गांव निवासी एडवोकेट राजू सिंह अपनी कार से पिंडरा जा रहे थे, तभी गांव के बाहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्कूल से घर जा रही थी इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर बाइक खड़ी कर छात्राओं को घूर रहे थे। अधिवक्ता ने सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहा तो वह उलझ गए और बगल में रखे सरिया से वकील के सिर पर और लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्षेत्र के मीराशाह निवासी आलोक कुमार, राजवीर व उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।घायल एडवोकेट राजू सिंह को उपचार के लिए पीएचसी पिंडरा लाया गया, जहां एक घण्टे तक चिकित्सक के पीएचसी पर न पहुंचने पर वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया।बाद में मीटिंग से लौटे पीएचसी प्रभारी ने उसका इलाज किया, तब जाकर वकील शांत हुए।

















