साहसिक कार्रवाई करने वाले दरोगा अनिल कुमार का ग्रामीणों ने किया सम्मान

साहसिक कार्रवाई करने वाले दरोगा अनिल कुमार का ग्रामीणों ने किया सम्मान

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             मंगारी क्षेत्र के नेवादा गांव में बीते दिनों खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को साहस और तत्परता के साथ गिरफ्तार करने वाले उपनिरीक्षक अनिल कुमार का सोमवार को ग्रामीणों ने सम्मान किया।इस अवसर पर नागरिकों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
ग्रामीणों ने कहा उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न केवल एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया,बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत किया।
सम्मान समारोह में विकास पटेल,फुलचंद्र पटेल,कन्हैया पटेल पहलवान,देवनाथ पटेल,लालजी प्रजापति,रामसिंह पटेल,दिनेशचंद्र पटेल,गुलाबचंद पटेल,बृजेश पटेल, चंद्रशेखर पटेल,लालमन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous articleवन डे गवर्नेंस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, मौके पर ही सैकड़ों मामलों का हुआ निस्तारण
Next articleबीएचयू के जूनियर डॉक्टर का हॉस्टल में मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा– ‘उसे दोष मत देना’
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?