सीएनजी गैस टैंकर में लीकेज से मची अफरा तफरी

सीएनजी गैस टैंकर में लीकेज से मची अफरा तफरी

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा फोरलेन बाईपास पर बेलवा ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह टैंकर से सीएनजी गैस लीक होने से अफरा तफरी मच गई। घण्टेभर बाद पुलिस और गेल कर्मियों की मदद से लीकेज पर काबू पाया गया। इस दौरान आवागमन भी ठप रहा।
बताते हैं कि शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे सीएनजी गैस सिलेंडर लेकर टैंकर रिंग रोड स्थित गेल फिलिंग सेंटर से जा रहा था। बेलवा ओवरब्रिज के समीप उसके सिलेंडर से तेज गैस रिसाव होने लगा। जिसपर टैंकर चालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ गेल के रेस्क्यू टीम को दी। मौके पर फूलपुर इंस्पेक्टर मय फोर्स पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन को रोक दिया। उसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछार से उसे ठंडा किया।
उसी दौरान एक कर्मचारी ने उसके नॉब को बन्द किया, तब जाकर लीकेज बन्द हुआ। इसके पूर्व तेज आवाज के साथ लीकेज होने से आसपास के लोगो में अफरा तफरी मच गई।इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक घण्टे बाद लीकेज पर काबू पाया गया। इस दौरान कोई अनहोनी की घटना नही घटी।
Previous articleकिरन हत्याकांड मेंं पति गिरफ्तार
Next articleअयान हत्याकांड की जांच में कोतवाली पहुंचे पुलिस अधीक्षक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?