सुल्तानपुर : तंमचे के बल पर मूकबधिर महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
एक वहशी दरिंदे ने मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शर्मसार करने वाली यह घटना लंभुआ कोतवाली इलाके की है। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे के बल पर मूकबधिर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मूकबधिर महिला का पति दिव्यांग है और परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे जिले में रहता है जबकि महिला का बेटा पड़ोस के जिले में काम करता है। बीती शुक्रवार की रात महिला घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रही थी, तभी वहां गांव का ही रहने वाला युवक पृथ्वीपाल पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बेटे को इसकी जानकारी मिली तो वह घर पहुंचा। उसने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर दी। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पृथ्वीपाल के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।

















