सुल्तानपुर : नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा 14 अक्टूबर से.

सुल्तानपुर : नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा 14 अक्टूबर से.. 

# बीस साल से प्रतिवर्ष श्रीरामकथा सुनाते हैं बाबा बजरंगदास

कादीपुर। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7
            पिछले बीस साल से लगातार हो रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा शुक्रवार चौदह अक्टूबर से जूनियर हाईस्कूल मैदान में शुरू होगी। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सायं साढ़े छ बजे से रात्रि दस बजे तक चलने वाले इस संगीतमयी आयोजन में बाबा बजरंगदास व बाल व्यास सम्पूर्णानंद रामकथा सुनायेंगें।
बाईस अक्टूबर तक प्रतिदिन चलने वाली श्रीरामकथा में कई भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। श्रीरामकथा को सुनने आस-पास के कई गांवों के लोग एकत्र होते हैं। आयोजन समिति से जुड़े ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि एक ही स्थान पर एक ही कथाकार द्वारा लगातार बीस साल से होने वाली यह श्रीरामकथा क्षेत्र में अपना अलग इतिहास बना रही है। नौ दिन तक चलने वाली इस संगीतमयी श्रीरामकथा में श्रोता भक्तिरस में डूबने के साथ साथ संस्कृति और संस्कार की बातों से जुड़ते हैं।
Previous articleसुल्तानपुर : बिजली गिरने से जला बैंक का राउटर, एक हफ्ते से काम-काज ठप्प
Next articleजौनपुर : मामूली विवाद के चलते विवाहिता ने लगाई नहर में छलांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?