सुल्तानपुर : बलिया कांड से आक्रोशित पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
# जल्द से जल्द निर्दोष पत्रकारों की हो रिहाई, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी कादीपुर महेंद्र कुमार सिंह को सौपा।जनपद बलिया के पत्रकार साथियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरे प्रदेश में जहाँ पत्रकारों में रोष है, वहीं पत्रकारों से जुड़े प्रदेश भर के कई संगठनों ने अपने-अपने स्तर से मुख्यमंत्री से न्याय की मांग कर रहे है।

बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ प्रदेश नेतृत्त्व के आवाहन पर सुल्तानपुर जनपद की कादीपुर इकाई ने भी सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित उप जिलाधिकारी कादीपुर महेंद्र कुमार सिंह को स्थानीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मिश्र व जिला सचिव सूर्य प्रकाश तिवारी की अगुआई में सौपा, और माँग किया कि बलिया पेपर लीक मामले में पत्रकार साथी अमर उजाला व राष्ट्रीय सहारा को तत्काल रिहा किया जाए।

















