जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार
# कब्जे से दो बाइक, तमंचा कारतूस एंव मोबाइल फोन बरामद
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज, महराजगंज एंव सिंगरामऊ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।



















