सुल्तानपुर : बहुभोज का निमंत्रण न देने पर हुई मारपीट, महिला समेत छह घायल
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
मामूली बात को लेकर बहूभोज में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे के जीजा पर विपक्षियों ने बाइक चढ़ा दी। मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बरुई निषाद बस्ती निवासी रामू निषाद की बरात पिछले रविवार को चांदा थाना क्षेत्र के देवाढ़ जलालपुर गांव गई थी। सोमवार को रामू के घर बहूभोज का आयोजन किया गया था। आरोप है कि देर रात करीब दस बजे गांव के ही शिव बहादुर, विमल कुमार तथा तीन अन्य लोग दो बाइकों से वहां पहुंच गए। आरोप है कि बहूभोज में निमंत्रण नहीं देने की बात पर रामू के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस बीज रामू के जीजा हरिश्चंद्र निवासी गोपीनाथपुर थाना लंभुआ पहुंचकर बीच-बचाव करने लगे। इससे गुस्साए शिव बहादुर आदि ने उन पर बाइक चढ़ा दी।

















