सुल्तानपुर : बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर : बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बृहस्पतिवार को दो युवकों की जान चली गई। युवकों की मौत से नाराज परिजनों ने देर शाम लखनऊ-वाराणसी हाई-वे पर असरोगा के समीप शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिवारीजनों का आरोप है कि दोनों युवकों की हत्या की गई है।कुड़वार क्षेत्र के पूरे शिवनाथ सुरजीपुर निवासी प्रदीप कुमार (25) बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के ही प्रवीण पांडेय (24) के साथ बाइक से बाजार जा रहा था।

रास्ते में भदहरा गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में प्रदीप और प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची एंबुलेंस से दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण पांडेय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन प्रवीण को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। देर शाम परिवारीजन प्रवीण के शव को लेकर लखनऊ-वाराणसी हाई-वे पर स्थित असरोगा के पास पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि प्रदीप और प्रवीण की हत्या की गई है। हाई-वे जाम होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ कुड़वार अखिलेश सिंह ने परिवारीजनों को काफी समझाया। उन्होंने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की बात की। इसके बाद परिवारीजन शांत हुए।
Previous articleआजमगढ़ पुलिस ने खोली 26 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट, बढ़ाई चौकसी
Next articleसुल्तानपुर : चोरी की 17 घटनाओं का खुलासा, महिला समेत चार गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?