स्थापना दिवस पर घर-घर फहरा झंडा

स्थापना दिवस पर घर-घर फहरा झंडा

पिंडरा, जौनपुर।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पिंडरा विस क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों और घरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया और विविध कार्यक्रम आयोजित किए।
ग्रामसभा महगाव में बूथ अध्यक्ष आशुतोष सिंह के आवास पर पार्टी के  स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा नेता रतन सिंह, सिंधोरा मंडल के पूर्व मंत्री शशि मौर्या, मानव सिंह, अभय नारायण सिंह, विपुल राय, नमन सिंह, अनुज सिंह, नमन सिंह, शिवा सिंह उपस्थित रहे।
वहीं गरखडा में नीरज उपाध्याय के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर झंडा वितरण के साथ घर घर भाजपा का ध्वज फहराया गया। पिंडरा में रमेश जायसवाल, फूलपुर में आकाश तिवारी, सिंधोरा शिवकुमार गुप्ता, रघुनाथपुर में संदीप सिंह के नेतृत्व में घर-घर झंडा फहराया गया।
Previous articleपंचायत भवन को चोरों ने बनाया निशाना 
Next articleरामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, अतिक्रमण को लेकर दिखा आक्रोश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?