स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास- प्रो. निर्मला एस.मौर्य

स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास- प्रो. निर्मला एस.मौर्य

# सीवी रमन, चरक हॉस्टल में कुलपति ने किया जिम का उद्घाटन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ सीवी रमन हॉस्टल और चरक हॉस्टल में बुधवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य के कर कमलों द्वारा जिम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। जिम के माध्यम से युवाओं को व्यायाम करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि संतुलित शरीर के लिए जिम की उपयोगिता वर्तमान समय में काफी बढ़ गई है। छात्रावास में क्रॉस ओवर जो कि चेस्ट के मध्य तक की एक्सरसाइज कराता है। मस्कुलर मेकर पूरे बॉडी के मसल को ठीक करता है। इसी तरह पेक- डेक फ्लाई समेत दर्जनों उपकरण जिम में लाए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो बी बी तिवारी, प्रो राम नारायण, प्रो मानस पाण्डेय, प्रो राजेश शर्मा, प्रो एके श्रीवास्तव, डॉ मनोज मिश्र, डॉ सुनील कुमार, डॉ अमरेन्द्र सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, कुलसचिव दीपक सिंह, अजीत सिंह, बबिता, डॉ प्रवीण सिंह, डॉ धर्मेन्द्र सिंह समेत शिक्षक उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : मामूली विवाद में दबंगों ने महिला पर किया धारदार हथियार से हमला
Next articleतालिबानी तर्ज पर दलित युवक को पीटने वालों पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?