हत्या के प्रयास के मामले में आरपीएफ जवान समेत दो पर एफआईआर का आदेश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर प्रबोध कुमार वर्मा ने महाराजगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरपीएफ जवान लवकेश व उसके पिता हीरालाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष महाराजगंज को दिया है।वादी गयादीन सरोज निवासी बाहरपुर खुर्द महाराजगंज ने न्यायालय में अपने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व सूर्या सिंह के माध्यम से 156(3) सीआरपीसी के तहत एक प्रार्थना पत्र दिया कि दबंग आरोपितों द्वारा कब्जा करने की नियत से आने जाने वाले आम रास्ते पर ग्राम समाज की जमीन पर कटीले तार बिछाकर विद्युत प्रवाहित कर दिया गया।

















