हत्यारोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा चालान
# बारिश के पानी की छींट पड़ने से बाइक सवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, हत्यारोपित पिता पुत्र सहित तीन को भेजा जेल
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
गौसपुर बाजार के पास शनिवार की रात बाइक सवार युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कुछ देर बाद दो अन्य आरोपितों को भी पकड़ लिया गया। गिरफ्तार पिता पुत्र सहित तीनों आरोपितों को आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चलान न्यायालय भेज दिया गया।
शेखपुर सुतौली गांव निवासी संतोष यादव (35) पुत्र जयनाथ शनिवार की शाम लगभग सात बजे घर पंपिंग सेट के लिए डीजल खरीदने खुटहन जा रहा था।

गौसपुर बाजार के पास सड़क की पटरी पर चंद्रभान यादव इनका पुत्र सुरेन्द्र उर्फ सुक्खू और शैलेश यादव निवासी गौसपुर खड़े थे। मार्ग पर इकट्ठा बारिश के पानी में बाइक का पहिया जाते ही छींटे उन लोगों पर पड़ गए। जिसको लेकर कहासुनी के बाद संतोष बाइक लेकर डीजल लेने चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौट रहा था तो रास्ते में घात लगाए बैठे बाप बेटे सहित तीनों ने उसे रोक लिया। संतोष के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई प्रदीप यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरु कर दी। मुख्य आरोपित चंद्रभान की पाही घटनास्थल के पास है। दबिश देकर पुलिस ने घंटे भर के भीतर उसे पाही से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर कुछ देर में ही दो और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

















