हर शुक्रवार लगेगी जन चौपाल, गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान

हर शुक्रवार लगेगी जन चौपाल, गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण,सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने“गांव की समस्या, गांव में समाधान”अभियान शुरु किया है।शासन के निर्देश पर अब जिले की ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार जन चौपाल आयोजित की जाएगी,जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकास खंडवार नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।प्रशासन के अनुसार 29 मई को सुबह 10 बजे से ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।चौपाल में राजस्व,विकास,चिकित्सा,पुलिस समेत अन्य प्रमुख विभागों से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई होगी।
भूमि विवाद,सरकारी योजनाओं का लाभ,स्वास्थ्य सेवाएं और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों का समाधान एक ही स्थान पर किया जाएगा।बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इसके तहत 5 जून,12 जून और 19 जून को विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित की जाएगी।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए चौपाल की पूरी कार्यवाही उसी दिन‘रूरल सॉफ्ट पोर्टल’पर अपलोड की जाएगी।जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है।प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने ब्लॉक के नोडल अधिकारी से संपर्क कर चौपाल की जानकारी प्राप्त करें और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी सूचना पहुंचाए।
Previous articleवाराणसी एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों का हंगामा, नौकरी से निकाले जाने पर प्रदर्शन
Next articleक्षेत्र में एहतराम के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार, नमाज के बाद दी मुबारकबाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?