हरियाली बढ़ाने को चला महाअभियान, सोंधी ब्लॉक में लगे हजारों पौधे

हरियाली बढ़ाने को चला महाअभियान,सोंधी ब्लॉक में लगे हजारों पौधे

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             शासन के निर्देश पर संचालित वृक्षारोपण महाअभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को शाहगंज सोंधी विकास खंड, नगर पंचायत खेतासराय तथा विभिन्न विभागों की ओर से व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हजारों पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विकास खंड शाहगंज सोंधी के ग्राम पंचायत हड़ही व भरौली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी देखभाल करना समय की आवश्यकता है।खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास खंड सोंधी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान के तहत 49,414 पौधों का रोपण किया गया।
साथ ही संबंधित विभागों और ग्राम पंचायतों को पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम में एडीओ एजी प्रमोद कुमार सिंह,धर्मेंद्र प्रधान,अरुण सिंह,बीडीसी राहुल सिंह,ग्राम पंचायत सचिव अजीत यादव,जीवित सिंह,राम उजागिर यादव,योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।इसी क्रम में ग्राम पंचायत हड़ही स्थित ऐतिहासिक छंगू दास तपोभूमि पोखरा परिसर में 400 पौधे लगाए गए।
सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र कुमार सरोज ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा,जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी से किया जाए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह,बीडीसी प्रतिनिधि राहुल सिंह,रोजगार सेवक सुरेश चंद,वीरेंद्र सिंह,गौरव सिंह,वरुण सिंह,सुशील सिंह,संतोष कुमार बिंद,दीपचंद बिंद और दिनेश बिंद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।नगर पंचायत खेतासराय ने भी वृक्षारोपण महाअभियान के तहत नगर के डोभी स्थित अंत्येष्टि स्थल पर 700 पौधे लगाए।
अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का आधार हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर सभासद सतीश यादव,सलीम अहमद,शमीम अहमद,विवेक यादव,कविता श्रीवास्तव,गुफरान अहमद,दिवाकर यादव सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
उधर, मत्स्य विभाग की महानिदेशक एवं जनपद की पौधरोपण नोडल अधिकारी धनलक्ष्मी के.ने राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र एवं पर्यटन स्थल गूजरताल पहुंचकर पौधरोपण किया और’एक पेड़ माँ के नाम’अभियान का शुभारंभ किया।उन्होंने जनपद में चल रहे वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।इस दौरान कार्यकारी अधिकारी अनिल शर्मा,एसडीओ सरफराज अहमद,एसडीएम कुणाल गौरव,वन क्षेत्राधिकारी शाहगंज राकेश कुमार, रेंजर डॉ.रीता तिवारी,रेंजर शोभनाथ यादव,वन दरोगा अनुज कुमार यादव सहित मत्स्य एवं वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleवनवासी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 119 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Next articleबानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह का शाहगंज में भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?