हौसला बुलंद चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना 

हौसला बुलंद चोरो ने बंद मकान को बनाया निशाना 

# नकदी, आभूषण के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी किया पार

वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
            सुंदरपुर में हौसला बुलंद चोरों ने कृष्ण गोपाल कटरे के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने नकदी सहित कीमती आभूषण पर हाथ साफ किया। यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी चोर उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे के जरिए मकान की ऑनलाइन निगरानी करने वाले कृष्ण गोपाल हफ्ते भर पूर्व अपने बेटे के यहां नई दिल्ली में है। चोरी की जानकारी ऑनलाइन निगरानी के जरिए पीड़ित को हुई। सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने छानबीन की।
लंका थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांधी नगर विस्तार में कृष्ण गोपाल कटरे का मकान है। मकान की सुरक्षा को लेकर गोपाल कृष्ण ने ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखा है। पिछले 6 अक्तूबर को कृष्ण गोपाल अपने बेटे अभय नारायण के यहां गए थे। पीड़ित कृष्ण गोपाल के अनुसार वह मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन मकान की निगरानी करते हैं। दो दिन पूर्व शनिवार से सीसीटीवी कैमरा बंद जा रहा था। शंका होने पर घर लौटे। पीड़ित के अनुसार अंदर प्रवेश किए तो कमरे के अंदर सामान बिखरे और अलमारी और बक्से के ताले टूटे थे। नकदी और कीमती आभूषण चोरी हुए। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार आसपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत
Next articleसुल्तानपुर : सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुसे बाइक सवार, दो की दर्दनाक मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?