अनियंत्रित ट्रैक्टर अधेड़ को रौंदते हुए पेड़ से टकराया, मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर अधेड़ को रौंदते हुए पेड़ से टकराया, मौत

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             इमामपुर गांव में मंगलवार को ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर रिहायशी घर की तरफ घूम गया। सामने चारपाई पर बैठे अधेड़ को रौंदते हुए आम के पेड़ से टकरा गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में चालक को भी चोटें आई हैं। सीएससी पर  उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा (50) का खुटहन जौनपुर मार्ग पर आवास है। जिसके सामने वे चारपाई बिछाकर बैठे हुए थे। पत्नी से खाना  मांगे वह खाना लेने चली गई। इसी बीच खुटहन की तरफ से ईंट लादकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनके घर की तरफ घूम गया। वे अपने बचाव के लिए कुछ कर पाते कि ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए पेड़ से टकरा गया। जानकारी होते ही चिकित्सकों की टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां देखते ही महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी राम जियावन के जबड़े में गंभीर चोट आई हैं।
Previous articleविद्युत संविदाकर्मी की मौत मामले में अधिशासी अभियंता का जौनपुर स्थानांतरण
Next articleएडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?