आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के शिया मुसलमान, खामनेई के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के शिया मुसलमान, खामनेई के समर्थन में सौंपा ज्ञापन                      

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              शिया मुस्लिम आबादी में भारी आक्रोश उस समय देखने को मिला जब कुछ न्यूज चैनल द्वारा ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला सैयद अली ख़ामनेई के खिलाफ कथित रुप से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी प्रसारित की गई। आरोप है कि चैनलों ने ख़ामनेई के चरित्र पर आक्षेप लगाते हुए उन्हें ड्रग्स लेने वाला और पूरा दिन सोने वाला बताया, जिससे शिया समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
         
टिप्पणी के विरोध में शिया मुसलमान एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे, जहां प्रभारी निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे भड़काऊ और असत्य समाचार चलाने वाले चैनलों पर तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किया जाए। लोगों का कहना है कि धार्मिक नेतृत्व और आस्था से जुड़े मुद्दों पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न केवल निंदनीय है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला भी है। शिया समाज ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
यह मामला अब न केवल धार्मिक भावनाओं का है, बल्कि मीडिया की जिम्मेदारी और मर्यादा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। कोतवाली प्रभारी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने वालों में तहसीन शाहिद, हसन जाहिद खान बाबू, शोएब ज़ैदी, नसीम ज़ैदी, आबिश इमाम सनी, अनम हसन, एडवोकेट इमरान ज़ैदी, एडवोकेट यासिर इमाम, आदिल ज़ैदी काविश, शारिक खान, सैयद मोहम्मद रज़ा, शाकिर ज़ैदी, मीसम अली, प्रिंस आदि शामिल रहे।
Previous articleसंदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता की लाश
Next articleकैश विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा से कहा- आपका आचरण विश्वास पैदा नहीं करता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?