कानपुर : पांडु नदी पुल के नीचे जंजीर से बंधे युवक को पुलिस ने छुड़ाया

कानपुर : पांडु नदी पुल के नीचे जंजीर से बंधे युवक को पुलिस ने छुड़ाया

कानपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                पनकी स्थित पांडु नदी पुल के नीचे एक शख्स की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुल के नीचे जंजीर से बंधा शख्स पानी मांग रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे पीआरवी 2051 के कमांडर विजय कुमार, सब कमांडर वीरेंद्र कुमार और पायलट शिव प्रबल प्रताप सिंह स्थानीय लोगों की मदद से पुल के नीचे उतरे।

इसके बाद जंजीर काटकर युवक को बंधन मुक्त किया। वह पिछले कई दिनों से पुल के भीतर बंधक बनाया गया था। इसके बाद पीआरपी के सिपाहियों ने उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleबिल बकाए में कटी अस्पताल की बिजली, बढ़ी मरीजों को दिक्कत
Next articleआजमगढ़ : मंदिर से मुकुट समेत एक लाख का सामान चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?