खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

# अखबार में सामान देने पर मिठाई के दुकानदार को लगाई फटकार

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                  खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किराने की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। क्षेत्र में अधिकारी के पहुंचने की सूचना मिलते ही किराना व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय सुभाष चौक पर स्थित किराने की लगभग आधा दर्जन दुकानों का खाद्य अधिकारी (फूड इंस्पेक्टर) तूलिका शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया वहीं किराना व्यापारियों को अधिकारी ने दुकान में साफ-सफाई रखने को कहा तथा नकली सामान ना बेचने के लिए निर्देश दिया, इन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र में बराबर निरीक्षण करती रहूंगी किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। वहीं मिठाई की दुकान पर खुले में रखे गये खाद्य पदार्थो को देखकर अधिकारी ने दुकानदार को फटकार भी लगाई, दुकानदारों से कहा कि खाने-पीने की कोई सामग्री खुले में ना रखे और अखबारों में लपेटकर सामान ना दें इसके केमिकल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं इससे बीमारी होती हैं।
Previous articleजौनपुर : पुलिस ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली शपथ
Next articleगाजीपुर : आतंकवादी विरोध दिवस पर थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?