जवानों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकार: मनीष गुप्ता

जवानों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है सरकार: मनीष गुप्ता

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
               प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा मंडल खेतासराय के कार्यकर्ताओं ने सीमा पर तैनात जवान के परिवार का सम्मान किया। मंडल के बीबीपुर निवासी विवेक विश्वकर्मा के घर पहुंचे और उनके दादा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।विवेक विश्वकर्मा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं और इन दिनों उनकी तैनाती राजस्थान में है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष गुप्ता धर्मरक्षक ने जवानों के त्याग और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में लगे हर सैनिक का परिवार उतना ही सम्मान का अधिकारी है, जितना एक सैनिक। जिनकी वजह से हम सभी भारतीय अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं।
सैनिक का सम्मान देश के सम्मान के बराबर है और उनके परिवार का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, राजदेव बिन्द, रामावतार बिन्द राजू, गरजुन बिन्द, ओमकार बिन्द, अनिल विश्वकर्मा, अनूप गुप्ता आदि रहे।
Previous articleकबड्डी के खिलाड़ी जनार्दन सिंह के आकस्मिक निधन से डोभी में शोक की लहर
Next articleपत्रकार के पिता का निधन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?