जौनपुर : एआईडीएसओ ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
हिंदी व उर्दू के महान साहित्यकार, कथा सम्राट व कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती के अवसर पर ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) द्वारा 31 जुलाई को सिंगरामऊ बाजार में सरकारी अस्पताल के गेट पर माल्यार्पण कार्यक्रम व नुक्कड़ सभा आयोजित कर प्रेमचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई।इस मौके पर सैकड़ों विद्यार्थियों, किसान, मजदूरों, महिलाओं व क्षेत्र के लोगों ने मुंशी प्रेमचंद की फोटो पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर एआईडीएसओ कार्यकर्ताओं ने नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।


















