जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में किया गया वृहद पौधारोपण

जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में किया गया वृहद पौधारोपण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित द्वितीय पर आचार्य नरेन्द्रे देव कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह एवं निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी. रॉव के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान किसानों को फल-फूलदार एंव औषधीय 1250 पौधे वितरित किए गए। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को बताते हुये पेड़ को लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करके पर्यावरण के संतुलन में सकारात्मक सुधार करने की अपील किया। साथ ही किसान द्वारा अपने खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित करने का सुझाव भी दिया। कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने कृषि वानिकी एवं सामाजिक वानिकी के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने एवं लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए कृषि वानिकी उत्तम विकल्प है।

पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ संदीप कुमार ने कहा कि वृक्षों में लगने वाले रोगों एवं कीटों को नियंत्रण करने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाते समय गड्ढों में अच्छी प्रकार से सड़ी हुई गोबर की खाद 20-20 किग्रा के साथ 20 से 25 ग्राम ट्राइकोडरमा मिलाकर गड्ढों की भराई करें, जिससे पौधों को फफूंदी जनित रोगों से बचाया जा सके। मृदा वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार ने ऊसर प्रभावित भूमियों में आंवला, बेर, बेल आदि वृक्षों के पौधे लगाने की सलाह दी। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाग बगीचों में प्रारंभिक अवस्था में 5 वर्ष तक चारे की फसलें जैसे ज्वार, बाजरा, लोबिया आदि उगाने की सलाह दी। सस्य वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने वृक्षों में सिचाई प्रबंधन एवं उचित देखभाल की सलाह दी। प्रक्षेत्र प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने कहा कि फलदार वृक्षों की कटाई- छटाई कर देने से उत्पादन अच्छा मिलता है। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, शिवकुमार, रोहित राज सरोज, अंकित सरोज, जितेंद्र सरोज, डॉ संजय कुमार, सचिन यादव, धीरज कुमार, विवेक सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बीएसए ने बच्चों द्वारा शुरु कराया पौधरोपण अभियान
Next articleजौनपुर : राजकीय महिला महाविद्यालय में किया गया वृहद पौधरोपण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?