जौनपुर : कड़ी मेहनत के बाद अर्सलान का नीट में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

जौनपुर : कड़ी मेहनत के बाद अर्सलान का नीट में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                हर इंसान जिन्दगी में मुश्किलों से जूझते हुए किसी न किसी दिन सफलता हासिल करता है। इसी तरह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी एक छात्र ने लखनऊ में रहकर कड़ी मेहनत के दम पर नीट का एंट्रेस एग्‍जाम क्रैक किया है।एनटीए की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा देश की चुनौतिपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। देश के कई युवा बचपन से इस परीक्षा को पास कर डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं।

कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छा शक्ति हो तो गरीबी और विपरीत परिस्थिति में भी सफलता जरूर पाई जा सकती है। इसी कड़ी मेहनत के दम पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम लपरी निवासी मो. अर्सलान कुरैशी पुत्र मो. रफीक कुरैशी ने कड़ी मेहनत के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपको बता दे कि अर्सलान ने नीट परीक्षा में 620 अंक के साथ सफलता हासिल की है।अर्सलान ने कड़ी मेहनत से छठवीं प्रयास में यह मुकाम हासिल की है। अर्सलान ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल जौनपुर से पूरी की है।

उनकी इस सफलता से परिजनों, गुरुजनों व गांव वासियों ने गर्व बढ़ाने वाला बताया है। कस्बा निवासी कांग्रेस के युवा नेता अबसार कुरैशी ने बताया कि अर्सलान की यह सफलता कुरैशी समाज के लिए नई ऊंचाई प्रदान करेगी। इनकी सफलता से कुरैशी समाज को सीख लेने की जरूरत है। लगातार छः वर्ष से डॉक्टर बनने का सपना सजोये अर्सलान ने कड़ी मेहनत से अपने सपनों को साकार किया है। इस सफलता पर गर्व है। अर्सलान शुरू से ही डॉक्टर बनना चाहते थे। रियाजुद्दीन, मोइन, हिमांशु यादव, अलीम, अबुशाद कुरैशी, राशिद खान नीट में चयनित अर्सलान को मुख्य रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अग्रिम उज्ववल भविष्य की कामना किया।
Previous articleजौनपुर : संगत पंगत ने वरिष्ठ संरक्षक प्रेम चन्द श्रीवास्तव को किया सम्मानित
Next articleशैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी बाल संसद एवं वृहद वृक्षारोपण का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?