जौनपुर : खुद को घिरता देख बिजली मोटर चोर अपनी बाइक छोड़कर भागे

जौनपुर : खुद को घिरता देख बिजली मोटर चोर अपनी बाइक छोड़कर भागे

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत लवायन गांव में शुक्रवार की रात खेत में बने कमरे के भीतर लगी मोटर चोरी का प्रयास कर रहे चोर ऐन वक्त पर ग्रामीणों की ललकार सुन वे खुद को घिरता महसूस कर अपनी बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठा फरार होने में सफल रहे। ग्रामीण बाइक थाने उठा लाये। जहाँ अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चोरों की कुंडली खंगाल रही है।

लवायन गांव के अहीर खेतार मजरा निवासी प्रेमचंद यादव का घर से दूर खेत में ट्यूबवैल लगा हुआ है। वे रात में बेसहारा जानवरों से फसलों की सुरक्षा लिए मेड़ पर टहल रहे थे। तभी दूर से ही उन्हें अपने ट्यूबवैल पर एक बाइक आकर रुकती दिखी। वे खेत के बीच से बगैर शोर किए नजदीक पहुंचे तो चोरो के द्वारा कमरे का ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि चोर उनकी मोटर चुराने के चक्कर में है। उन्होने खेत से ही चोर चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुन मौके की तरफ लाठी डंडा लेकर ग्रामीण दौड़ पड़े। इधर अचानक हुए शोरगूल और घेराव से भयभीत चोर जिस बाइक से आये थे। उसे वहीं छोड़ अंधेरे में फरार हो गए।
Previous articleजौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Next articleफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने खैराबाद को हराकर जीता कप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?