जौनपुर : गैस लीकेज से लगी आग, महिला व दो मासूम समेत पांच लोग बुरी तरह झुलसे

जौनपुर : गैस लीकेज से लगी आग, महिला व दो मासूम समेत पांच लोग बुरी तरह झुलसे

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के केवटली डेल्हूपुर के विश्वकर्मा बस्ती में गुरुवार की सुबह चाय बनाते समय हुए गैस लीकेज में महिला व उसके दो बच्चों समेत बचाने में महिला के ज्येष्ठ व पति बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में एम्बुलेंस से झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया जहाँ हालत नाजुक देख जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफ़र कर दिया गया।

केवटली डेल्हूपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा के छोटे भाई अखिलेश विश्वकर्मा (28) की पत्नी नीलम (26) घर पर छप्पर में बने रसोई में चाय बना रही थी ऐसे में गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने से आग की लपटें से छप्पर जलने लगा ऐसे में रसोई में चाय बना रही नीलम उसके दो बच्चे शिवांश (5), युवराज़ (3) चपेट में आ गए। आग की लपटें देख अखिलेश व सुरेश बचाने के चक्कर में झुलस गए। जिसमें सुरेश विश्वकर्मा बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में आस-पास के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ल द्वारा एम्बुलेंस से झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ से स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
Previous articleजौनपुर : बेजुबानों की सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य- डॉ अतुल
Next articleजौनपुर : पति के मृत्यु की शोक में पत्नी ने की आत्महत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?