जौनपुर : जांच अधिकारी पर लीपापोती का आरोप, चिकित्सा अधीक्षक का हुआ स्थानान्तरण

जौनपुर : जांच अधिकारी पर लीपापोती का आरोप, चिकित्सा अधीक्षक का हुआ स्थानान्तरण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय कुमार सिंह पर‌ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में लगे चिकित्साधिकारियों पर शिकायतकर्ताओं ने ही लीपापोती का आरोप लगाया है। वहीं जांच के दौरान ही चिकित्सा अधीक्षक का स्थानान्तरण बरसठी के लिए कर दिया गया।चिकित्सा अधीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने बुधवार को चिकित्साधिकारी डा. एन के सिंह और चिकित्साधिकारी डा. सन्तोष कुमार जायसवाल पंहुचे थे।

जांच के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के आफिस में बैठकर एक-एक कर्मचारियों से पूछताछ की, कुछ से लिखित पत्र भी लिया, इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक भी उसी आफिस में मौजूद रहे। जांच के बाद नाम न छापने की शर्त पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारी जांच के बाद चिकित्सा अधीक्षक के साथ एक ही कार में बैठकर बाहर निकले। जिसके खिलाफ जांच चल रही हो‌ उसी‌ के साथ कार में बैठकर मामले की लीपापोती को‌ दर्शाता है। इसी बीच चिकित्सा अधीक्षक का स्थानान्तरण भी बरसठी‌ के लिए हो गया। उनके जगह पर डोभी के चिकित्सा अधीक्षक डा. संतोष कुमार वर्मा आए है। यह स्थानान्तरण लिस्ट स्थानांतरित चिकित्सा अधीक्षक की ऊपर तक पंहुच को‌ दर्शाती है कि जांच से पूर्व ही उनका स्थानान्तरण करना था लेकिन उनका स्थानान्तरण लगभग एक दर्जन चिकित्सको के साथ हुआ।
Previous articleजौनपुर : पॉलिथीन बैन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों ने लिया शपथ
Next articleजौनपुर : चलती बोलोरो पर गिरा पेड़, 10 घायलों में 5 गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?