जौनपुर : डीएम एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जौनपुर : डीएम एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदी मरीजों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना।

जिलाधिकारी ने कहा कि मीनू के अनुसार बंदियों को अच्छा खाना दिया जाए। जेल में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस के पांडेय, जेलर कुलदीप भदौरिया सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल के लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : ट्रैक दोहरीकरण के चलते पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग कई दिनों तक रहेगा बंद
Next articleजौनपुर : महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा व जागरूकता अति आवश्यक- ललिता प्रदीप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?