जौनपुर : डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर : डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               कस्बा स्थित चौराहे पर मंगलवार को दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने जीजा और दीदी के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी बाइक शाहगंज की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के मिर्जापुर गांव निवासी पूनम पत्नी मिलेंद्र (28) अपने रिश्ते में जीजा रामबृज और उनकी पत्नी अनीता निवासी जैगहाँ के साथ दाँत का इलाज करवाने खुटहन के इमामपुर बाजार गई थी। दोपहर में करीब 3 बजे वापस जैगहाँ लौटते वक्त उनकी बाइक खेतासराय चौराहे पर शाहगंज की तरफ से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे में पूनम बुरी तरह घायल हो गई। आनन फानन में लोगों ने उसे पीएचसी सोंधी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक महिला की शादी पिछले साल फरवरी महीने में हुई थी। उसका पति रोजी-रोटी के लिए विदेश रहता है। मृतका की अभी कोई संतान नही थी।
Previous articleजौनपुर : विद्या ज्ञान की प्री परीक्षा में चार बच्चे चयनित
Next articleजौनपुर : सास-ससुर एंव पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?