जौनपुर : पुल पर झुककर सेल्फी लेने के चक्कर में अज्ञात युवक नदी गिरा, तलाश जारी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर मार्ग स्थित गोमती नदी पर शनिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे सेल्फी लेने के चक्कर में अज्ञात युवक नदी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक पुल पर झुककर सेल्फी ले रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही पुल पर राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी रही। खबर संप्रेषण तक युवक का पता नहीं तल सका था।

















