जौनपुर : ग्रामीण स्तर पर हर घर दस्तक देकर जलाई स्वच्छता की अलख

जौनपुर : ग्रामीण स्तर पर हर घर दस्तक देकर जलाई स्वच्छता की अलख

# अपोलो पैरामेडिकल कॉलेज ने चलाया स्वच्छता अभियान

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                     विकास खण्ड सोधी शाहगंज के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुड़कुड़हां में शनिवार को अपोलो पैरामेडिकल एवं नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान को अभियान को बढ़ाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। हर घर स्वच्छता का अभियान की इस कार्य की लोग सराहना कर रहे है।
अपोलो के छात्र व छात्राओं कॉलेज के आस- पास गांव को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा निभाया। छात्र- छात्राओं घर- घर दस्तक देकर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया। विशेष रूप से साफ- सफाई के प्रति लोगों को सचेत किया। इस दौरान तेज़ी से फैली डेंगू बीमारी से निपटने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिसको लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को डेंगू सहित गन्दगी से होने वाली अन्य बीमारियों से बचने के लिए उपाय बताया। इस दौरान डायरेक्टर डॉ आबिद ने बताया कि स्वच्छता को लेकर छात्र- छात्राएं प्रतिबद्ध है। लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।
Previous articleजौनपुर : पुल पर झुककर सेल्फी लेने के चक्कर में अज्ञात युवक नदी गिरा, तलाश जारी 
Next articleजौनपुर : क्षतिग्रस्त शास्त्री पुल से भारी वाहनों का आवागमन हुआ बंद 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?