जौनपुर : पड़ाके के तेज धमाके से महिला को आया हार्टअटैक, हुई मौत

जौनपुर : पड़ाके के तेज धमाके से महिला को आया हार्टअटैक, हुई मौत

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के लेवरूवा गांव में शुक्रवार शाम लड़के होली के अवसर पर पड़ाके छोड़ रहे थे। इसी दौरान एक महिला को हार्ट अटैक हो गया। परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के लेवरूवा गांव में होली के अवसर पर लड़के पड़ाके छोड़ रहे थे इसी दौरान नरेंद्र कुमार की पत्नी निशा देवी को पड़ाकों की तेज आवाज सुनकर हार्ट अटैक आ गया।आनन-फानन में परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से होली के त्यौहार की खुशी गम में तब्दील हो गई।
Previous articleजौनपुर : सांड़ के हमले से घायल वृद्ध की मौत
Next articleजौनपुर : ट्रेलर के धक्के से ट्रक खलासी की हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?