जौनपुर : बसपा प्रत्याशी के साथ राइफल लेकर चल रहा युवक गिरफ्तार

जौनपुर : बसपा प्रत्याशी के साथ राइफल लेकर चल रहा युवक गिरफ्तार

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               स्थानीय विधानसभा के बसपा प्रत्याशी डॉ संतोष के साथ राइफल लेकर चले रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवक के पास राइफल की मौजूद 12 गोलियां भी कब्जे में ले लिया। वह बसपा प्रत्याशी के साथ महरूपुर गांव में जनसंपर्क कर रहा था।

महरुपुर गांव में बसपा प्रत्याशी डॉ सन्तोष कुमार मिश्र जन सम्पर्क कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बसपा प्रत्याशी के साथ घुम रहा एक युवक राइफल लेकर चल रहा है, जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी रामजी सैनी पहुंचकर देखा तो उसे जो सूचना मिली थी वह सही मिला, जिसके बाद पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के साथ असलहा लेकर चल रहे युवक को पुलिस ने बुलाया और राइफल का परमिशन व लाइसेंस मांगा, लेकिन युवक परमिशन नही दिखा पाया।

जब लाइसेंस देखा गया तो राइफल रामायन कन्नौजिया पुत्र हीरालाल कन्नौजिया निवासी रामगढ़ थाना देवगांव जिला आजमगढ़ के नाम था। जो युवक राइफल लेकर चल रहा था उसने पुलिस को अपना नाम शुभम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बड़का पूरा रामपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़ बताया। इस दौरान पुलिस ने उसकी जांच की तो असलहे के लाइसेंस पर निर्गत दस गोली के बजाय मौके पर 12 गोलियां मिली। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करते हुए राइफल व मिली 12 गोलियां भी जब्त कर लिया गया है।
Previous articleजौनपुर : उचक्कों ने सपा नेत्री से एक लाख के जेवर व मोबाइल फोन किया पार
Next articleजौनपुर : विस चुनाव के मद्देनजर विकास भवन में खुला चुनाव नियंत्रण कक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?