जौनपुर : बीस साल के वनवास को तोड़ भाजपा ने लहराया परचम

जौनपुर : बीस साल के वनवास को तोड़ भाजपा ने लहराया परचम

# भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी, बांटे मिठाई

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                बीस साल का वनवास तोड़कर भारतीय जनता पार्टी ने दो दशक पुराने सपा के किले को ध्वस्त कर दिया। भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी रमेश सिंह ने लगातार दो बार खुटहन विधानसभा व दो बार शाहगंज विधानसभा में अपना परचम लहराने वाले कद्दावर नेता शैलेंद्र यादव ललई को करारी शिकस्त देकर विधानसभा में अपना स्थान सुरक्षित किया। क्षेत्र के भाजपाइयों में खासा हर्ष का माहौल रहा।

वर्ष 1996 में भाजपा से बांकेलाल सोनकर ने जीत दर्ज करायी थी। इसके बाद से हुए चुनाव में लगातार दो बार समाजवादी पार्टी के जगदीश सोनकर विधायक रहे। इसके बाद वर्ष 2012 में नए परिसीमन में खुटहन विधानसभा खत्म होने के बाद वहां का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व करने वाले शैलेन्द्र यादव ललई को शाहगंज की जिम्मेदारी दी गई। ललई ने समाजवादी किले को सुरक्षित रखा। लेकिन इस चुनाव में भाजपा निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी रहे पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के पुत्र रमेश सिंह ने समाजवादी किले को ध्वस्त कर अपना वर्चस्व कायम किया।

लंबी तपस्या के बाद विधानसभा में अपनी हिस्सेदारी पर भाजपाइयों मे हर्ष का माहौल है। रुझान को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में वापसी पर सुबह से ही आतिशबाज़ी करते रहे। शाम होते ही विधानसभा का परिणाम अपने पक्ष में आते ही झूम गए। रामलीला भवन चौक, सुरिस स्थित कार्यालय के अलावा जेसीज चौक समेत गली चौराहे पर आतिशबाज़ी, अबीर गुलाल और मीठे का चलता रहा। विजय जुलूस निकालने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन भी रूट बदलने की कोशिश में जुटा देखा गया।
Previous articleजौनपुर : मामूली विवाद में हुई मारपीट में चार घायल
Next articleजौनपुर : सियासत और विरासत बचाने में कामयाब रहे रमेश मिश्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?