जौनपुर : बोर्ड परीक्षा के लिए सेंट थॉमस इंटर कॉलेज पूरी तरह से है मुस्तैद
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
आगामी 24 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए शासन स्तर से लेकर कालेज स्तर तक पूरी तरह मुस्तैद नज़र आ रहा है।क्षेत्र के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एंटनी सामी ने बताया कि पिछले साल हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा नहीं हुई थी और सभी बच्चों को सरकार के निर्देशानुसार प्रमोट करके अगली कक्षा में बिना किसी परीक्षा के दाखिला दे दिया गया था मगर इस साल ऐसी कोई योजना सरकार की नहीं है।जिस कारण बोर्ड परीक्षा का होना तय था, हम सभी अध्यापकों ने यह पूरी तरह से कोशिश की है बच्चों को समय से कोर्स पूरा करा दिया जाए जिसमें सभी अध्यापक सफल भी हुए।



















