जौनपुर : महालक्ष्मी ज्वेलर्स कांड के मुख्य आरोपी ने किया समर्पण
# कोर्ट में उपस्थित न होने पर जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत में मंगलवार को महालक्ष्मी ज्वेलर्स डकैती कांड के मुख्य आरोपी सतीश सिंह निवासी मड़ियाहूं ने अदालत में समर्पण कर दिया। पूर्व की तिथि पर कोर्ट में अनुपस्थित न रहने पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। वह कोर्ट में न्यायिक अभिरक्षा में लिए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए उसे जेल भेज दिया।




















