जौनपुर : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगी भोले के भक्तों की भीड़
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की देशभर में धूम है। शिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों में बाबा गुदर नाथ, त्रिभुवन बाबा, झलियवहानाथ बाबा, गौरीशंकर धाम में भक्तों का रेला लगा रहा। यहां के शिव मंदिरों में भोर से ही भगवान भोले के भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था और मंदिरों में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।


















