जौनपुर : मेडिकल सेवा में स्थानीय भाषा का महत्व- डॉ शिवकुमार
# उच्च शिक्षा में मातृभाषा बहुत चुनौती- प्रो वंदना राय
# भाषा जीवन है, जागरूकता जरूरी- डॉ. संतोष सिंह
# अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सात दिवसीय कार्यशाला का छठां दिन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं गुरु नानक कॉलेज स्वायत्तशासी चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सात दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के छठवें दिन नवम् तकनीकी सत्र में विज्ञान में शिक्षण, शोध एवं रोजगार सृजन में मातृभाषा की उपादेयता विषय पर व्याख्यान हुआ।

इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. वंदना राय ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षा को लेकर बहुत चुनौती है। उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में मातृभाषा के पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि भाषा को लेकर असमानता की खाई बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा देने वाले देशों की जीडीपी अधिक है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उमानाथ सिंह स्वायतशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) शिवकुमार ने कहा मेडिकल सेवा में स्थानीय भाषा का महत्व है।




















